Header Ads

Breaking News

पीएम मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया

रांची, जेएनएन। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान में शिरकत की। पार्टी और सरकार ने मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया।इस दौरान अमित शाह ने दीनदयाल शताब्दी उद्यान का शिलान्यास किया। 
सीएम रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता माननीय मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें वचन देती है कि हम न गंदगी फैलाएंगे और न ही फैलाने देंगे। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री के जन्मदिन सेवा दिवस पर इस पहल का उद्देश्य है कि बचपन से ही बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भाव आए।

राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में स्वच्छता पुस्तकें पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगी। अमित शाह ने इन पुस्तकों का विमोचन किया। नए भारत के शिल्पकार  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड की जनता उनके दीर्घायु होने की कामना करती है। रघुवर दास ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि अमित शाह के तीन दिवसीय झारखंड दौरे का आज आखिरी दिन है। अमित शाह का यह दौरा संगठन को मजबूत करने के लिए उनके 110 दिवसीय देशव्यापी समीक्षा दौरे का हिस्सा है।

No comments