Header Ads

Breaking News

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड के कारण २२ लोगों की मौत






मुंबई : मुंबई में परेल-एलफिंस्टन स्टेशन के पास बने पुल पर ज्यादा भीड़ के कारण से भगदड़ मच गई जिससे एक बड़ा हादसा हो गया । शुक्रवार सुबह १० बजकर ४५ मिनट के करीब यह हादसा हुआ । हादसे में कम से कम २२ लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि ३० से ज्यादा लोग घायल हो गए । बताया जा रहा है कि, इस पुल पर बढ़ते बोझ की शिकायत पुरानी थी और ये अंदेशा भी कि, कोई हादसा हो सकता है । शुक्रवार को भारी बारिश के बीच भीड़ एक साथ आई और भगदड़ मच गई । (बढते भीड को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले ही नये पुल का निर्माण करने की आवश्यकता रेल्वे प्रशासन के ध्यान में क्यों नही आर्इ ? इस के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कारवार्इ होनी चाहिए ।)
NDTV के अनुसार, इस रास्ते पर वर्षों से यात्रा कर रहे किशोर ठक्कर ने कहा कि, हमने छह महीने पहले ही रेलवे प्रशासन को एक पत्र सौंपकर यहां की खराब स्थिति को सुधारने के लिए कुछ कदम उठाने का अनुरोध किया था ।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं । मृतकों के परिजनों के लिए १०-१० लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गयी है । रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि की घोषणा की है ।
हादसे को लेकर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं । उन्होंने ट्वीट किया है, अभी मुंबई पहुंचा हूं । एल्फिंस्टन रोड फुटओवर ब्रिज पर मची दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ में मासूम जिंदगियों के नुकसान से शोक संतप्त हूं । उन्होंने लिखा है, शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं । मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं । रेल मंत्री ने मृतकों के परिजन को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घालयों को एक लाख रुपये और अन्य घायलों को ५०,००० रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की ।

No comments