14 साल से इस लड़की ने नहीं काटे अपने बाल , अब दिखती है कुछ ऐसी
आप सोच रहे होगे की ऐसा कैसे हो सकता है पर ये बिलकुल सच है , रूस में रहने वाली 27 साल की डारिया गुबनोवा ने सच में ऐसा कारनामा कर दिखाया है और अब उनके बाल इतने लम्बे हो गये है की चलते समय पैरो में फस जाते है |
डारिया का कहना है की बचपन में उन्हें छोटे बाल रखने का शोक था और वो हमेसा लडको की तरह बाल रखती थी पर जब वो 13 साल की थी तब उनके स्कूल के दोस्त उन्हें बहुत परेशान करते थे और कहते थे की तुमारे बाल अब कहबी भी बड़े नहीं होगे |
इन सब से परेशान आ कर डारिया ने फैसला किया की अब वो अपने बाल नहीं कटवाएगी और लम्बी सी चोटी रखेगी , तब का दिन था और आज का दिन है उन्होने इन 14 सालो में कभी भी अपने बाल नहीं कटवाये |
आज वो अपने बालो की वजह से काफी मशहूर है और उनके इन्स्ताग्राम पर करीब 2 लाख से ज्यादा फोलोवर्स है , उनका कहना है की जब उन्होने पहली बार अपने लम्बे बालो की तस्वीर शेयर की थी तब लोगो ने उनपर आरोप लगाय थे की उनके बाल नकली है पर अब वो अपने बालो की वजह से इतनी मशहूर हो गयी है की वहा के कई टीवी शो में नजर आ चुकी है |
- वैसे अब डारिया शादीशुदा है और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसके साथ वो कई बार अपनी तस्वीर शेयर कर चुकी है , उनका कहना है की उनकी बेटी उन्हें एंजेल मोम कह के बुलाती है यानि परी | हम तो भगवान् से येही दुआ करेगे की उनके बाल और लम्बे और घने हो |



No comments