Header Ads

Breaking News

नवंबर के बाद ATM में मिलने लगेगा 200 का नोट, बैंकों ने शुरू की तैयारी

आपको नया जारी हुआ 200 रुपये का नोट एटीएम से निकालने के लिए नवंबर तक का इंतजार करना होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस नोट को पिछले हफ्ते ही जारी किया है। फिलहाल यह नोट केवल बैंकों की ब्रांच में मिल रहा है। 
एटीएम को नए नोट के लिए करना होगा तैयार
एटीएम को 200 के नोट के लिए तैयार करना होगा। इसके लिए एटीएम मशीन में नोट भरने वाली कैसेट के हार्डवेयर में बदलाव करना होगा। फिलहाल देश के किसी भी एटीएम में इस नोट को निकालने के लिए हार्डवेयर नहीं है। वहीं पूरे देश में भी 200 का नोट नहीं मिल रहा है। फिलहाल यह कुछ बड़े शहरों में स्थित मुख्य ब्रांच में ही मिल रहा है। 

एक बार में मिल रहे हैं 10 नोट
जिस किसी बैंक में 200 का नोट मिल रहा है, उसमें आपको कुल 2000 रुपये के 10 नोट मिल रहे हैं। केंद्रीय बैंक ने 200 के नोट जारी करते हुए कहा था कि इनकी आपूर्ति जल्द शुरू हो जाएगी। अलबत्ता इस संबंध में किसी समय सीमा का जिक्र नहीं किया था। देशभर में करीब 2.25 लाख एटीएम में इस नए नोट के लिए बदलाव किया जाना है।  

एटीएम कंपनियों का कहना है कि उन्हें अभी तक आरबीआई की तरफ से दो सौ रुपये के नए नोट के लिए मशीन में बदलाव करने के बारे में कोई निर्देश नहीं मिला है। 200 रुपए नोट का आकार काफी अलग है। कुछ बैंकों ने अपने एटीएम में बदलाव करने के लिए टेस्टिंग शुरू कर दी है। 

No comments