Header Ads

Breaking News

भयंकर घाटे के बाद भी फायदे में हैं रिलायंस जियो कंपनी, जानिए कैसे

टेलिकॉम सेक्टर में नाम कमाने वाली कंपनी जियो आज कल मार्केट में धूम मचा के रखी है तो वहीं पर कंपनी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. जियो को लगभग 270.59 करोड़ का नुकसान हुआ है ये घाटा कंपनी को  फ्री मोबाइल फोन और कॉलिंग, डाटा बेनिफिट की वजह से हुआ है.  लेकिन सबसे मजे कि बात है कि इस घाटे के बावजुद भी कंपनी को फायदा हुआ. कम्पनी को 6,147 रुपये का रेवेन्यू प्राप्त करके सभी को चौका दिया है.
source: Tech 
इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि “दुनिया बदल रही है और भारत इसमें पीछे नहीं रहेगा. भारत डिजिटल होने के लिए पूरी तरह तैयार है. जियो देश में एक फाउंडेशन क्रिएट कर रहा है”.
जियो के मुताबिक उसके नेटवर्क पर तक़रीबन 138.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. वहीँ कंपनी के कहना है कि करीब 178 करोड़ घंटो का हाई स्पीड वीडियो हर महीने में जियो यूज़र्स यूज़ कर रहे हैं. मोबाइल ब्रॉडबैंड पेनेट्रेशन रैंकिंग में जियो के लॉन्च से पहले भारत 155वें स्थान पर था.
source: Tech
जियो यूजर ने इस क्वार्टर में हर दिन 267 करोड़ मिनट VOLTE कॉल्स की हैं. ये सब जियो ने कुल 12 महीनों से भी कम दिनों में किया है. ये सब जियो के फ्री और सस्ते टैरिफ प्लान्स की वजह से संभव हो पाया है.
इस कंपनी को कई और भी कंपनियां  टक्कर देने की फ़िराक में हैं. एयरटेल, वोडाफ़ोन, और आईडिया जैसी कंपनियां नए-नए ऑफर दे रही हैं. एयरटेल ने जियो को टक्कर देने के लिए अब  4जी स्मार्टफ़ोन लांच कर दिया है. जिसकी कीमत 1399 रूपए की है.

No comments