ये दिवाली कुछ खास है ! अयोध्या में योगी सरकार का जश्न- ए- दीपोत्सव
फैजाबाद : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अयोध्यावासियों के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास है। दिवाली मनाने के लिए सीएम योगी और गवर्नर राम नाइक बुधवार को अयोध्या पहुंचे।
भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या के रामकथा पार्क पहुंचे। दिवाली के मौके पर भगवाग राम, सीता और लक्षमण हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी और राम नाइक ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को माला पहनाई और आरती की।
इस दौरान सरयू के तीन किलोमीटर एरिया को 1 लाख 71 हजार दीपों से रोशन किया जाएगा। सरयू तट पर राम घाट पार्क से सरयू घाट के बीच पड़ने वाले सभी नौ घाटों पर लाइटिंग की गई है। गौरतलब है कि यूपी की योगी सरकार ने बुधवार छोटी दिवाली (18 अक्टूबर) के मौके पर अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की घोषणा की थी।

No comments