मुर्गी पहले आई या अंडा ? मिल गया जवाब ! जरूर देखिये
पहले मुर्गी आई या अंडा? यह सवाल वैैसे बहुत छोटा है लेकिन आज तक इसका जवाब किसी के पास नहीं मिला | बड़े से बड़ा इंसान आज तक साबित नहीं कर पाया कि पहले मुर्गी आई या अंडा | लेकिन अब इसका जवाब मिल गया है | जी हाँ शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी की ओर से पहले मुर्गी आने का दावा किया गया है | मीडिया में चल रही खबर के अनुसार एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले मुर्गी का जन्म हुआ | इससे पहले ओवोक्लैंडिं नाम के प्रोटीन से अंडे के खोल का निर्माण हुआ है | प्रोटीन के बिना अंडे का निर्माण होना असंभव नहीं है |सबसे खास बात तो यह है कि यह प्रोटीन सिर्फ मुर्गी के ओवेरी यानी कि सिर्फ गर्भाशय में ही पाया जाता है | इसके अलावा उसके किसी विभाग में यह मिलना संभव नहीं है |
इस शोध दल के मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर कोलीन फ्रीमैन का कहना है कि लंबे समय से चल रही ये अनसुलझी पहेली अब सुलझ गई है | डॉ कॉलिंग का मानना है कि इसे प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत भी है | मुर्गी की ओवरी से प्रोटीन पैदा होता है और उसी से अंडा बना है | यह बात अंडे को खोलकर टेस्ट करने पर पता चली है | वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर हेक्टर की मदद से अंडे को खोला था | तो अगली बार आपसे कोई यह सवाल पूछे तो तर्क के आधार पर सही जवाब बता दीजिए कि सबसे पहले मुर्गी आई नाही कि अंडा |


No comments