Header Ads

Breaking News

रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन है बेहतरीन ? 

विराट कोहली और रोहित शर्मा को कौन नहीं जानता इस समय भारतीय टीम की जान है यह दोनों खिलाड़ी। आज हम आपसे यह बात करने जा रहे हैं कि इन दोनों में से बेहतर कौन है । रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही बहुत खतरनाक खिलाडी है जबकि वह पूरे लय में बल्लेबाजी कर रहे हो । तो आइए देखते हैं कौन है इनमें से बेहतर.

टेस्ट रिकॉर्ड - विराट कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू 2011 में श्रीलंका के खिलाफ किया था तो ही रोहित शर्मा ने अपना डेब्यू 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था । विराट कोहली ने 41 मुकाबलें में 69 पारिया खेली है। जिसमे 52.93 की औसत से उन्होंने 3441 रन्स बनाये है। जिसमे 13 शतक और 8 अर्धशतक लगाये है। उनका टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम स्कोर 235 है।तो दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 21 टेस्ट मुकाबलों में 36 पारिया खेली है। जिसमे 37 की औसत से उन्होंने 1184 रन बनाये है। जिसमे 7 अर्धशतक और 2 शतक शामिल है। रोहित शर्मा टेस्ट में अभी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए तो वहीं विराट कोहली टेस्ट के एक शानदार खिलाड़ी हैं।

एकदिवसीय रिकॉर्ड - रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना डेब्यू 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था और उसकी अगली साल 2008 में विराट कोहली ने भी अपना डेब्यू किया था । और आज की क्रिकेट में यह दोनों एक दिवसीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक है। विराट कोहली ने 189 मैच में 54.68 की औसत से 8257 रन बनाये है। जिसमे 43 अर्धशतक और 28 शतक शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर 183 है। तो वहीं रोहित शर्मा ने 158 मुकाबलों में 42.46 की औसत से 5435 रन्स बनाये है। जिसमे 31 अर्धशतक और 11 शतक शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर 264 है।

टी-20 रिकॉर्ड - कोहली ने अपना पहला टी20 12 जून 2010 को जिम्बाम्बे के खिलाफ किया था वही रोहित शर्मा ने अपना पहला टी20 मैच 23 जून 2007 में किया था। कोहली ने 49 मुकाबलों में 52.96 की औसत से 1748 रन्स बनाये है। जिसमे 16 अर्धशतक शामिल है। कोहली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 90 रन्स है। तो वही रोहित शर्मा ने 62 मुकाबलो में 31.72 की औसत से 1364 रन्स बनाये है। जिसमे 1 शतक और 11 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर 106 रन है।
Image Copyright: google

No comments