रेल की अंतिम बोगी पर बना X क्या होता हैं इसका मतलब जानिये
आपको बता दें कि रेलगाड़ी के आखिरी डिब्बे पर कोई सा भी निशान होना ज़रुरी होता है, क्योंकि उन पर नज़र रखने वाले कर्मचारियों को पता चल सके कि पूरी गाड़ी गुज़र गई है। बताते चलें कि सफ़ेद और लाल रंग से बना यह बड़ा सा X का निशान दरअसल आखिरी डिब्बे की निशानी है। बहरहाल इसके अलावा अब तो ज्यादातर गाड़ियों के अंतिम डिब्बे पर बिजली का एक लैम्प भी लगाया जाता है, जो थोड़े समय पर चमकता रहता है।
पहले यह लैम्प तेल से चलने वाला होता था लेकिन अब यह पूरी तरह से बिजली से संचालित होता है। बता दें कि इस लैम्प को लगाना नियमानुसार काफी आवश्यक होता है। इसके अलावा इसके आखरी डिब्बे पर अंग्रेजी में काले या सफ़ेद रंग का लास्ट व्हीकल लिखा एक बोर्ड भी लटकाया जाता है।
किसी भी स्टेशन या सिग्नल केबिन से कोई भी ऐसी गाड़ी गुज़रे जिस पर लास्ट व्हीकल नहीं लिखा हो तो ऐसा मान लिया जाता है कि पूरी गाड़ी नहीं आ पाई है। ऐसे स्थिति में आपातकालीन कार्यवाई शुरू कर दिया जाता है।
No comments