Header Ads

Breaking News

Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi 5A, जानें फीचर्स

Xiaomi ने अपने Redmi 4A का अगल मॉडल Redmi 5A को लॉन्च किया है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है। इसमें मेटल जैसा मैट टेक्चर दिया गया है जो कंपनी के दावे के अनुसार मेटल से हल्का है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है जो कंपनी के दावे के अनुसार 8 दिन तक चलेगी। पिछले मॉडल की तरह इसमें भी फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है। इस फोन की कीमत चीन में CNY 599 करीब 6,000 रूपये रखी गई है।
Xiaomi के सर्विस सेंटर पर नहीं लगना होगा लाइन

Redmi 5A स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगट पर चलता है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 1.4GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy J2 2017, जानें खासियत

Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले: 5 inches
रैम: 2GB
स्टोरेज: 16GB
रियर कैमरा: 13MP
फ्रंट कैमराः 5MP
OS: Android 7.1
बैटरी: 3000mAh
प्रोसेसर: 1.4GHz octa-core

No comments