सलमान के टाइगर जिन्दा है के ट्रेलर ने दी बाहुबली 2 ट्रेलर को मात, अब तक इतनी बार देखा गया
- हालही में सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा के ट्रेलर को लांच किया गया है. सलमान की इस फिल्म के ट्रेलर को 2 दिन में करीब 21 मिलियन बार देखा जा चुका है. अब आप इससे अंदाजा लगा सकते है इस फिल्म का ट्रेलर लोगो को कितना पसंद आ रहा है. इस साल सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज़ हुई थी जो लोगो को कुछ खास पसंद नहीं आयी थी हालाकि फिल्म ने अपने बजट जितने रूपये कमा लिए थे लेकिन टाइगर जिन्दा है के ट्रेलर को देखकर लगता है ये फिल्म सलमान खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित होने वाली है.
इस साल प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 भी रिलीज़ हुई थी जिसके ट्रेलर को भी काफी लोगो ने देखा था लेकिन सलमान खान की इस फिल्म के ट्रेलर ने बाहुबली के ट्रेलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दे कि ये फिल्म इस साल के अंत में यानी 22 दिसंबर को रिलीज़ होगी. यश राज फिल्म के बैनर तले बन रही इस फिल्म को जाने माने डायरेक्टर अली अब्बास जफ़र ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे है. वहीं इस फिल्म कि कहानी अली अब्बास जफ़र और नीलेश मिश्रा ने लिखी है.
Image Copyright: Google Images

No comments