26/11 के मुंबई हमले की बरसी,पर शहादत को सलाम
मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले की आज बरसी है. इस हमले में कई लोगों की जान गई थी और सैकड़ों जख्मी हुए थे.
शहीदों को श्रद्धांजलि देती महिला. मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमलों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था.
मुंबई पर 26 नवंबर, 2008 को हुए हमलों में करीब 170 लोगों की जान गई थी.
होटल ताज के नजदीक हाथों में तिरंगा लिए शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग. आतंकवादियों ने हमले के दौरान होटल ताज को काफी क्षतिग्रस्त कर दिया था.
मुंबई में जगह जगह शहीदों को याद कर पोस्टर लगाए गए हैं. लोगों के जेहन में आज भी 26 नवंबर की वो खौफनाक यादें बसी हुई है जब आतंकियों ने इस शहर को 60 घंटे तक बंधक बनाए रखा.
इंडिया गेट पर 26 नवंबर के आतंकी हमलों में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए हाथों में तिरंगा लेकर लोग जमा हुए.
होटल ताज के नजदीक आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते लोग. होटल ताज को काफी नुकसान हुआ था.
मुंबई में आतंकी हमलों की बरसी पर लगे पोस्टर के नजदीक से गुजरती महिला. आतंकियों ने 60 घंटे तक मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे मुल्क को बंधक बनाकर रखा थ
मुंबई में लगाए गए पोस्टर को देखते लोग. 26 नवंबर को हुए आतंकी हमलों की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं.
शिवसेना द्वारा लगाए गए पोस्टर को देखते पुलिस के जवान. शिवसेना द्वारा मुंबई में कई जगहों पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं.



No comments