Header Ads

Breaking News

मध्य प्रदेश : पाठ्यक्रम में पद्मावती को शामिल करना बड़ी चुनौती, पहले से इंतजार में कई महापुरुष


भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने'पद्मावती' को राज्य की स्कूली किताबों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा कर तो दी, लेकिन इस लिस्ट में पहले से ही शंकराचार्य, राजा छत्रसाल, झलकारी बाई जैसी महान हस्तियां हैं. अब पद्मावती को पाठ्यपुस्तक में जगह देने से पहले मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निर्माण समिति को इस पर प्रामाणिक और तथ्यपरक शोध करना होगा.
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर हंगामे के बीच सबसे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने फिल्म पर पाबंदी लगाई, फिर रानी पद्मावती को पाठ्यपुस्तक में शामिल करने का ऐलान हुआ. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में कहा था  'राजमाता पद्मावती की जीवन गाथा अगले शैक्षणिक सत्र में स्‍कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बलिदान और साहस को जान सके. इस तरह से वे सही इतिहास के बारे में जान सकेंगे.'

No comments