Header Ads

Breaking News

देश के गौरव! Miss और Mr World 2017, दोनों हैं भारत से

नई द‍िल्‍ली: चीन में आयोजित मिस वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट में हरियाणा की मानुषी छिल्‍लर ने व‍िश्‍व सुंदरी 2017 का ताज पहना। उन्‍होंने 108 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए देश को 17 साल बाद ये ताज दिलाया। 
बेशक पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है। 20 साल की मानुषी मेड‍िकल स्‍टूडेंट हैं और सोशल कामों में भी बेहद एक्‍टिव रहती हैं। वह खासतौर पर महिलाओं में पीरियड्स को लेकर आने वाली समस्‍याओं पर काम कर रही हैं। उनके इन प्रयासों को मिस वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट में भी बेहद सराहा गया है। 
वैसे मानुषी की इस जीत के साथ ही देश के लिए यह दोगुने गौरव की बात है क‍ि मौजूदा मिस वर्ल्‍ड और मिस्‍टर वर्ल्‍ड, दोनों भारत से हैं। जी हां, 2016 में रोहित खंडेलवाल ने मिस्‍टर इंड‍िया के बाद मिस्‍टर वर्ल्‍ड का ताज भी जीता था। मिस्‍टर वर्ल्‍ड प्रतियोगिता दो साल में एक बार आयोजित होती है। इसलिए मौजूदा टाइटल रोहित के पास ही है और 2018 में इंग्‍लैंड में होने वाले इवेंट तक यह भारत के पास ही रहेगा। 

No comments