जायरा वसीम छेड़छाड़: होटल पहुंची मुंबई पुलिस, सरकार ने एयरलाइन्स कंपनी से मांगी रिपोर्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़खानी मामले में सरकार ने एयरलाइन्स कंपनी से रिपोर्ट मांगी है। इधर मुंबई पुलिस भी 'दंगल गर्ल' से पूछताछ के लिए उनके होटल पहुंची है। वहीं महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है। A police officer arrived at the hotel in Mumbai where #ZairaWasim is staying to take her statement over her allegations of molestation attempt on a Delhi-Mumbai Vistara flight. pic.twitter.com/KAHH056w8a — ANI (@ANI) December 10, 2017 जायरा वसीम मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि एयर विस्तारा एयरलाइंस को चिट्ठी लिखूंगी। साथ ही इस पूरे मामले में महाराष्ट्र डीजीपी को कार्रवाई करने के लिए कहूंगी। उन्होंने बताया कि जायरा से भी वो खुद ही बात करेंगी। वहीं दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति जयहिंद ने कहा कि आज ही एक नोटिस एयर विस्तारा एयरलाइंस को जारी कर जवाब मांगा जाएगा। Sending notice to @airvistara for not helping #ZairaWasim and not getting the man arrested after landing. Why till now they have not named this man till now? — rekha sharma (@sharmarekha) December 10, 2017

No comments