शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मौजूदा दौर में सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ियों में गिना जाता है. उनकी इसी फिटनेस को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी का राज भी माना जाता है. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि अच्छी फिटनेस हासिल करने के लिए अपनी सीमाएं को लांघने की जरूरत है. कोहली ने कहा कि वह अपने लिए कोई सीमा तय नहीं करते और हर दिन बेहतर करने की कोशिश करते हैं, यही उनकी फिटनेस का राज है. कोहली ने शुक्रवार को आरपी-एसजी ग्रुप के साथ मिलकर देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आरपी-एसजी इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर अवार्ड की शुरुआत की.
इस मौके पर कोहली ने फिटनेस को बनाए रखने पर पूछे गए सवाल पर कहा कि हमें इस मामले में अपनी सीमाएं तय नहीं करनी चाहिए. भारतीय कप्तान ने कहा, 'ऐसा कोई राज नहीं है. आपको तब तक मेहनत करनी चाहिए जब तक आप वो हासिल नहीं कर लेते जो आपको चाहिए. काफी लोग 70 फीसदी पर ही रुक जाते हैं. हम शुरुआत करने से पहले ही अपनी सीमाएं तय कर लेते हैं, हमें सीमाएं नहीं तय करनी चाहिए. मैं अपनी पूरी जिंदगी में लगातार क्रिकेट नहीं खेलूंगा, इसिलए मैं कड़ी मेहनत करता हूं. आपको हर दिन का पूरा उपयोग करना चाहिए और लगातार मेहनत करनी चाहिए. मेरे लिए छोटी-छोटी चीजें मायने रखती हैं. यही मेरा मानना है.'
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बताया, क्या है उनकी फिटनेस का राज
Reviewed by demo
on
September 11, 2017
Rating: 5
No comments