Header Ads

Breaking News

Box Office collection: इस फिल्म के सामने फेल है ‘बाहुबली’ और ‘दंगल’ की कमाई



 बॉलीवुड की फिल्में जहां 100 या 200 करोड़ रु. के आंकड़े में उलझी रहती हैं, वहीं हॉलीवुड की एक फिल्म है जिसने तीन दिन में ही इतनी कमाई कर ली है जितनी हमारी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्में 'दंगल' और 'बाहुबली' भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं कमा पाई हैं. हॉरर किताबों के राइटर स्टीफन किंग के हॉरर नॉवेल पर आधारित फिल्म ‘इट’ ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 12.30 करोड़ डॉलर (787 करोड़ रु.) की कमाई कर ली है. फिल्म का बजट 3.50 करोड़ डॉलर (224 करोड़ रु.) है. इस तरह फिल्म अपने बजट की तीन गुना कमाई पहले ही हफ्ते में कर चुकी हैं. 'दंगल' ने 2,000 करोड़ रु. की कमाई थी जबकि 'बाहुबली' का आंकड़ा लगभग 1,700 करोड़ रु. रहा था.

No comments