Header Ads

Breaking News

राष्ट्रपति कोविंद रखेंगे आईटी बिल्डिंग की नींव

तिरुवनंतपुरम, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 अक्टूबर को टेक्नोसिटी कैम्पस में पहले सरकारी आईटी बिल्डिंग की नींव रखेंगे।

केरल आईटी सचिव एम. शिवशंकर ने कहा कि आज, प्रौद्योगिकी पार्क के चरण 1, 2 और 3 में सामूहिक रूप से 100,000 से अधिक आईटी पेशेवर काम करते हैं। एक बार टेक्नोसिटी का संचालन शुरू होने के बाद हमें केरल में अग्रणी आईटी कंपनियों से अतिरिक्त 100,000 रोजगार के अवसरों की उम्मीद है, खासकर भविष्य की प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में।

आईटी क्षेत्र में टेक्नोसिटी को केरल के लिए मील का पत्थर बताते हुए शिवशंकर ने कहा कि केरल सरकार वैश्विक आईटी मानचित्र पर राज्य की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए सब कुछ करेगी।

No comments