Header Ads

Breaking News

अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते है तो जानिए इस नंबर का मतलब

आज बहुत से लोग अपने घरों में सिलेंडर का तो इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके इस्तेमाल करने वाले नियमों को नजरअंदाज कर देतें हैं जिससे सिलेंडर फटने से भयानक दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।
लोग घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की मदद से खाना तो पका लेते हैं लेकिन उसकी कुछ महत्वपूर्ण बातों को नहीं जानते हैं।
आपने कभी ना कभी सिलेंडर पर एक नंबर लिखा हुआ देखा होगा जैसे ऊपर दी हुई तस्वीर में दिखाया गया है। हम आपको आज इसी नंबर का मतलब बताएंगे आखिर क्या होता है इस नबंर का मतलब। दरअसल यह नंबर गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट बताता है। इस एक्सपायरी डेट खत्म होने के बाद सिलेंडर कभी भी फट सकता है।
अगर आपके गैस सिलेंडर पर 17 लिखा हुआ है तो उसका मतलब 2017 है अगर आपके सिलेंडर पर 18 लिखा हुआ है तो उसका मतलब 2018 है, अगर आपके घर में इस वक्त D.17 का सिलेंडर मौजूद है तो वह बिल्कुल सही सिलेंडर है।
गैस सिलेंडर पर A,B,C,Dके कुछ अक्षर लिखे होते हैं जिनमें A का मतलब होता है जनवरी से मार्च, B का मतलब होता है अप्रैल से जून, C का मतलब होता है जुलाई से सितंबर और D का मतलब होता है अक्टूबर से दिसंबर, इसके बाद जो संख्या लिखी होती है वह एक्सपाइरी के वर्ष को दर्शाती है।
Image Copyright: Google search

No comments