Header Ads

Breaking News

विदेशी लड़की ने सेल्फी के लिये मना किया तो लोगो ने डंडो से कर दी पिटाई

Image Source – Ani Twitter
उतरप्रदेश के आगरा से एक ऐसी सर्मनाक घटना सामने आई है जहा कुछ लोगो ने विदेश से भारत घुमने आये एक जोड़े की डंडो से बुरी तरह पिटाई कर दी और वो भी सिर्फ इस बात पर एक विदेशी महिला ने उन लोगो के साथ सेल्फी लेने से मना कर दिया था |
बताया जा रहा है की  एक जोड़ा  स्विस से आगरा आया था ताज महल देखने के लिये और ताज महल के पास ही एक जगह है  फतेहपुर सीकरी जहा लोगो ने इनकी बुरी तरह पिटाई कर दी | भारत में जहा महमानों को भगवान का दर्जा दिया जाता है वहा ऐसी घटना से साफ़ है की कुछ लोगो को देश की इज्ज़त की बिलकुल परवाहा नहीं है और उन्हे सिर्फ इस बात से मतलब है की जो विदेशी लडकिया उनके साथ सेल्फी नहीं लेना चाहती उनको डंडो से पीटो और मार्रो |
Agra: Swiss couple attacked by unknown people in Fatehpur Sikri. Police probe underway. EAM has sought report of the incident from UP Govt.pic.twitter.com/bVIuPvTOF8
— ANI UP (@ANINewsUP)October 26, 2017

और कमाल की बात ये है की उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री खुद आगरा आये हुए है और खुद ताजमहल के बाहर झाड़ू से सफाई करते हुए दिखाई दिये है पर अब जरा कोई उनसे पूछे की ऐसे दो कोडी के गुंडों की सफाई कब करेगे ताकि राज्ये के साथ साथ देश का नाम तो खराब ना हो |
इस घटना के बाद खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर जानकारी दी है की उन्होने राज्ये सरकार से इस पुरे मामले की रिपोर्ट मांगी है और खुद उनके लोग हॉस्पिटल जा रहे है विदेशी जोड़े से मिलने , उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दावा किया है की उन लोगो की पहचान हो गयी है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है |
I have just seen this. I have asked for a report from the State Government. / 1https://t.co/NbJk4BF5iS via@TOICitiesNews
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 26, 2017

My officers will reach them in the hospital. /2
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 26, 2017

अब सवाल उठता है की जब वो गुंडे इन लोगो को मार रहे थे तब वहा के लोग  क्या कर रहे थे , वो लोग इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे ताकि फेसबुक पर अपने दोस्तों को दिखा सके | उत्तरप्रदेश का ये कोई पहला मामला नहीं है जिसमे लोगो ने विदेशी लोगो की पिटाई की हो इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है पर सरकार ने ऐसी घटनाओ को रोकने के लिये अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है |
आपको बता दे की पूरी दुनिया से लोग आगरा आते है ताज महल के दीदार करने और हर साल सरकार को सिर्फ टिकेट से ही करीब 30 करोड़ रूपए की कमाई होती है पर फिर भी आज तक किसी भी सरकार ने ताज महल के आस पास के इलाको में ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं की है जिससे ऐसी घटना को रोका जा सके |

No comments