Header Ads

Breaking News

कहानी उस औरत की जो लाशो से चमडी निकाल कर जमा करती थी


 आज से 70 साल पहले जर्मनी में कैसे नाजियों ने यहूदियों को लाखो की तादाद में मौत के घाट उतार दिया था , इंसानों के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा खुनी खेल खेला गया था जिसमे यहूदियों को चुन कर जहरीली गैस वाले कमरों में डाल दिया जाता था और मरने के बाद उनकी लाशो को बाहर निकाल कर फैक दिया जाता था |
ये कहानी उसी समय की है जब लोगो को मारा जा रहा था , जर्मनी में एक जगह है जिसका नाम है बचेनवॉल्ड जहा लोगो को जहरीली गैस से मारने का काम होता था |  इसी जगह की देख रेख के लिये हिटलर ने अपने एक मेजर और उसकी पत्नी को इसकी जिम्मेदारी सोपी थी , उसकी पत्नी का नाम था इल्से कोच |
इल्से कोच इस दुनिया की सबसे क्रूर महिला थी जिसने लोगो को अपनी ख़ुशी के लिये तड़पा तड़पा कर मारा था ,
जब भी वहा लोगो को मारने के लिये लाया जाता था तब वो उन पर फुल बरसाती थी और उनका मजाक बनाती थी , और जब लोग मार जाते थे तो वो लाशो को पलट पलट कर देखती थी और अगर किसी लाश पर उसको कोई टैटू मिल जाता था तो उसकी खाल को टैटू के साथ निकाल लेती थी और अपने पास जमा कर लेती थी |
आप सोच सकते है की की अगर कोई महिला ऐसा काम कर सकती है तो उसकी मानसिकता कैसी रही होगी |
इतना ही नहीं वो मरने वाले लोगो के शरीर में से उनके अंग निकाल लेती थी और अपने घर में सजावटी सामान की तरह उनकी नुमाइश करती थी , जब लोगो को इस बात की खबर हुई तो उन्हें और उनके पति को फ़ौरन गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध करने का मामला चलाया गया जिसमे उन्हें गोली मारने की सजा मिली |
जर्मनी की सरकार के पास आज भी इस बात के सबूत मोजूद है जिनसे ये पता लगता है की कोई इंसान किस हद तक गिर सकता है और किस तरह किसी मासूम इंसान को तडपा सकता है |

No comments