सरकार ने दी आम लोगों को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल हुआ दो रुपये सस्ता
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से विवादों में घिरने के बाद केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है. सरकार ने बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल से बेसिक एक्साइज ड्यूटी घटा दी है, जिसके चलते पेट्रोल और डीजल के दाम दो रुपये प्रति लीटर की दर से कम हो गए है. यह नई दर मंगलवार आधी रात से लागू होंगी. सरकार के ऊपर पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने का काफी दबाव था.
Govt of India has reduced Basic Excise Duty rate on Petrol & Diesel [both branded and unbranded] by Rs. 2 per litre w.e.f. 4th October,2017
मंगलवार 12 बजे रात तक पेट्रोल और डीजल की कीमत
मंगलवार को पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 70.88 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.62 रुपये, मुंबई में 79.99 रुपये, चेन्नई में 73.48 रुपये, फरीदाबाद में 71.07 रुपये, गुरुग्राम में 70.83 रुपये, नोएडा में 72.93, गाजियाबाद में 72.82 रुपये रही. वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली में 59.14 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 61.80 रुपये, मुंबई में 62.82 रुपये, चेन्नई में 62.3 रुपये, फरीदाबाद में 59.64 रुपये, गुरुग्राम में 59.42 रुपये, नोएडा में 60.18, गाजियाबाद में 60.07 रुपये रही.

No comments