Header Ads

Breaking News

गूगल-फेसबुक से ज्यादा सैलरी दे रही है इस व्यक्ति की कंपनी, क्या जॉब करना चाहेंगे?

अगर आप किसी कंपनी के टॉप या फिर मिडिल मैनेजमेंट में शामिल हैं और जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो इस कंपनी में नौकरी कर सकते हैं। बस आपको कंपनी की एक छोटी सी शर्त को पूरा करना है। इस कंपनी में फिलहाल भर्ती चल रही है और कम से कम 30 लाख डॉलर का सालाना पैकेज आप पा सकते हैं। इतना सैलरी पैकेज गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियां भी शुरू में नहीं देती है। 

ये कंपनी पड़ोसी देश चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित है। बाइटडांस टेक्नोलॉजी नाम से यह एक मीडिया स्टार्टअप कंपनी है जिसको झांग यीमिंग ने पांच साल पहले शुरू किया था। कंपनी मीडिया में काम कर रही है। फिलहाल कंपनी ने अपना एक ऐप मार्केट में लॉन्च कर रखा है जिसका नाम टुडे हेडलाइंस है। 

यह एक न्यूज ऐग्रीगेटर ऐप है, जिस पर 12 करोड़ डेली विजिटर्स आते हैं। इस साल कंपनी ने 250 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया है, जो कि सीधे-सीधे विज्ञापनों से आया है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 2 हजार करोड़ डॉलर आंकी गई है। 

झांग ने ब्लूमबर्ग से बात करते हुए कहा कि कंपनी की पॉलिसी है कि वो अच्छा काम करने वालों के लिए सैलरी में किसी प्रकार का कोई बंधन नहीं है। ज्यादातर कर्मियों को कंपनी 30 लाख डॉलर से ज्यादा के सालाना पैकेज पर रख रही है। इसमें कंपनी सैलरी के अलावा शेयर खरीदने का ऑप्शन भी दे रही है। 

No comments