Header Ads

Breaking News

गुजरात दौरे के दूसरे दिन गृहनगर पहुंचे पीएम मोदी, बोले- वडनगर ने मुझे जहर पीना सिखाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वडनगर के लोगों ने मुझपर बहुत प्यार दिखाया है और उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए और अधिक उत्साह के साथ एक नई ऊर्जा दी है।
गुजरात दौरे के दूसरे दिन मोदी ने मेहसाणा जिले स्थित अपने जन्मस्थल वडनगर में रोड शो किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने मार्ग में कतारबद्ध होकर उनका स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए पूरे शहर को खास रूप से सजाया गया था। 2014 में प्रधानमंत्री कार्यालय संभालने के बाद मोदी का अपने जन्मस्थल में यह पहला दौरा है।
लोगों ने मोदी-मोदी के नारों और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों द्वारा किए गए इस सत्कार से गदगद मोदी ने कहा, ‘मुझे आज (रविवार) वडनगर के लोगों द्वारा बेहद प्यार दिया गया। इस प्यार ने मुझे राष्ट्र की सेवा के लिए नई ऊर्जा दी है।’ मोदी ने प्रधानमंत्री होने से पूर्वगुजरात के मुख्यमंत्री होने के समय वडनगर के दौरे को भी याद किया। जिस दौरान वह भावुक नजर आए।
भोले बाबा से मिला आशीर्वाद
मोदी ने कहा कि 2001 से वह भगवान शिव के आशीर्वाद से राष्ट्र की सेवा करने में कामयाब रहे। हालांकि अपने विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि इस दौरान लोगों लोगों ने उनपर जहर डालने की कोशिश भी की। मोदी ने कहा, ‘भोले बाबा ने उन्हें जहर पचाने की क्षमता दी। इसी ताकत से मैं पिछले कई सालों से अपनी मातृभूमि की सेवा कर रहा हूं।’ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरूच में अंत्योदय एक्सप्रेस के बारे में कहा कि यह रेलवे की अच्छी शुरुआत है। यह ट्रेन सूरत के उधना से बिहार के जयनगर तक जाएगी। मोदी ने इसको हरी झंडी दिखाई और नर्मदा पर बनने वाले बैराज का शिलान्यास किया। मोदी ने कहा कि यूरिया पर 100 प्रतिशत नीम की कोटिंग की जाएगी ताकि उसका इस्तेमाल सिर्फ खेती में किया जा सके ना कि कैमिकल फैक्टी में। पीएम ने आगे कहा कि चाहे देश को लूटने वाले कितने भी खड़े हो जाएं लेकिन ईमानदारी ही जीतेगी।
इस दौरे पर पीएम के साथ राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपानी और पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थे। मंदिर के दर्शन करने के बाद मोदी ने GMERS मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का लोकार्पण किया, यह कॉलेज 600 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ है। 650 बेड वाले इस हॉस्पिटल में लगभग सभी आधुनिक सुविधाएं हैं, यहां हर साल 150 छात्रों को दाखिला मिलेगा।
​इसके बाद मोदी ने एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर सघन मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की। इस मौके पर स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि टीकाकरण का कार्यक्रम 190 जिलों में चलेगा, जिसमें शहरी और नॉर्थ ईस्ट के हिस्सों को भी कवर किया जाएगा। नड्डा ने आगे बताया कि स्वास्थय मंत्रालय के साथ-साथ एनजीओ की भी मदद ली जाएगी ताकि टीकाकरण युक्त भारत बनाया जा सके।
कार्यक्रम के बाद पीएम अपने गांव पहुंचे। मोदी ने सेना के मुखिया रहे जनरल करियप्पा का जिक्र कर कहा कि जब वह अपने गांव गए थे तो उन्होंने कहा था मुझे हर जगह बहुत स्वागत और सम्मान मिला, लाखों सिपाहियों ने मुझे सलाम किया, लेकिन अपने गांव और अपनों के बीच में जो सम्मान होता है उसका आनंद कुछ और ही होता है।

No comments