क्रिकेट और बॉलीवुड जगत का सबसे खूबसूरत कपल विराट-अनुष्का की कुछ आकर्षक तस्वीरें
इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बहुत ज़्यादा चर्चा में हैं। चर्चा में बने रहने की वजह हैं, एक टीवी ऐड।जी हां, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मान्यवर क्लोथिंग ब्रैंड के ऐड में नज़र आए। इस ऐड को देखकर विराट और अनुष्का के फ़ैन को यही लग रहा हैं की, इनकी शादी का यही अच्छा समय हैं।
ख़बरों की माने तो विराट कोहली ने इस साल के अंत में यानी डिसेम्बर में लॉंग टर्म छुट्टी ली हैं।
अफ़वाहों की माने तो विराट ने यह छुट्टी उनकी और अनुष्का की शादी के ली हैं। अब यह महज़ एक अफ़वाह हैं या वाक़ई इनकी शादी होगी, इस बात की पुष्टि तो माह डिसेम्बर में ही होगी।
सबसे पसंदीदा कपल में अनुष्का और विराट यह कपल बहुत ज्यादा हिट हैं। हर कोई इनका दीवाना हैं, फिर वो क्रिकेट प्रसंशक हो या फिल्मी दीवाने।
हाल ही में अनुष्का और विराट खेल जगत से जुड़े एक पुरस्कार समारोह में एक साथ नज़र आए। इस समारोह में भी अनुष्का और विराट का जलवा देखने को मिला।
आपको बता दें, बॉलीवुड दिवा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टिम के कप्तान उर्फ़ रन मशीन विराट कोहली की प्रेम कहानी हमेशा से ही चर्चा का विषय रही हैं।
आपको बता दें, अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात एक टीवी एड के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच हुई दोस्ती परवान चढ़ कर प्यार में बदल गई।
आज विराट और अनुष्का दोनों को अकसर एक साथ ही देखा जाता हैं। दोनों कई पुरस्कार समारोह, इवेंट्स, पार्टी, फ़ंक्शंस आदि में एक साथ ही नज़र आते हैं।
अनुष्का और विराट हमेशा क्वॉलिटी टाइम बिताते नज़र आते हैं। इसके साथ ही दोनों कई बार नाजुक और जरूरी मौकों पर एक-दूसरे के करियर को भी सपोर्ट करते नजर आते हैं।
इसके अलावा यह भी अफ़वाहें उड़ी थी कि विराट अनुष्का को लेकर काफ़ी पजेसिव होते जा रहे थे और उनके हॉट फोटोशूट से खासे नाराज थे।
कुछ लोगों का यह भी कहना हैं कि विराट चाहते थे कि अनुष्का अपने फिल्म करियर को छोड़कर उनकी हो जाएं।
कुछ अफ़वाहें ऐसी भी थी की, अनुष्का विराट के जरिए अपने भाई का क्रिकेट करियर संवारना चाहती थीं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो वो ही जाने।
उतार-चढ़ाव से भरी अनुष्का और विराट की इस प्रेम कहानी में कई अफवाहें और मोड़ आए। मगर, अब जाहिर होकर ठहराव की स्थिति में पहुंच चुकी इस प्रेम कहानी का सुखद अंजाम लिखा जाना बाकी हैं।
अनुष्का और विराट का प्यार शादी तक पहुंचता है या नहीं, इसका जवाब भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ हैं।
कई बार ऐसा देखने को मिला हैं की, इश्क फ़रमाते हुए इतना समय बीत जाता है और बात जब शादी तक पहुंचती है दोनों एक-दूसरे से बोर हो जाते हैं।
अनुष्का और विराट दोनों बहुत ही लोकप्रिय सेलिब्रिटी हैं। और दोनों के हर कदम पर मीडिया की नजरें होती हैं। मीडिया इतना ताकतवर हैं कि, कई बार बिना आग के भी धुआं उठवा देता है।
लेकिन सच्चे प्यार करने वालों पर इसका एक प्रतिशत भी असर नहीं होता हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि विराट-अनुष्का की प्रेम कहानी का अंत सुखद होगा।
No comments