नॉलेज टाइम-आइए जाने साइबर क्राइम किसे कहते हैं और यह कैसे होता है
कंप्यूटर तथा इंटरनेट के माध्यम से किया गया कोई गैर कानूनी कार्य या अपराध साइबर क्राइम कहलाता है। इसमें कंप्यूटर तथा इंटरनेट का प्रयोग एक हथियार लक्ष्य या दोनों के रूप में किया जाता है। इंटरनेट के जरिए किए गए अपराध को नेट क्राइम कहा जाता है।
साइबर क्राइम में कंप्यूटर नेटवर्क या डाटा को नुकसान पहुंचाना या कंप्यूटर नेटवर्क या डाटा का प्रयोग किसी अन्य अपराध में करना शामिल है।
साइबर क्राइम के कुछ उदाहरण हैं-
नेटवर्क का अनधिकृत तौर पर प्रयोग करना। नेटवर्क तथा सूचना को नुकसान पहुंचाना। बड़ी संख्या में ईमेल भेजना। इंटरनेट के द्वारा कंप्यूटर तथा डाटा को नुकसान पहुंचाना। इंटरनेट का उपयोग कर आर्थिक अपराध करना। इंटरनेट पर गैरकानूनी तथा सामाजिक तथ्यों तथा चित्रों को प्रदर्शित करना।



No comments