Header Ads

Breaking News

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला यूट्यूबर का खिताब भारत को

भारत के आंध्रप्रदेश राज्य के धान के खेतों में सूती साडी पहनकर घुमने वाली 106 वर्षीय मस्तानम्मा को देखकर आपको बिलकुल ऐसा नहीं लगेगा कि इस अम्मा ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है| मस्तानम्मा का यूट्यूब पर कुकिंग का चैनल है| उनके कुकिंग चैनल पर 2.5 लाख सब्सकाइबर है| उन्हें यूट्यूब पर लाने वाला उनका पोता लक्ष्मण है| मस्तानम्मा खुले में धान के खेतों के बिच चूल्हे पर ही भोजन बनाना सिखाती है| उनका कुकिंग करने का अपना अलग ही अंदाज है| उनके विडियो में कुकिंग के अलावा मस्ती और ह्यूमर भी होता है| मस्तानम्मा कभी स्कूल नहीं गयी है| 22 साल की उम्र में ही उनके पति की मृत्यु हो गयी थी, तब से ही वह धान के खेतों में काम कर रही हैं और अपने 5 बच्चों का पालन पोषण कर चुकी हैं| हमें यह जानकर खुश होना चाहिए कि यूट्यूब पर भी अपने भारत की इस बुजुर्ग महिला ने खूब नाम कमाया है|      

No comments