अगर आपके पास ये पैसा तो आप भी बन सकते हे करोड़ पति
बिटकॉइन पर भले ही सरकार अभी अपना रुख साफ न कर पाई हो लेकिन क्रिप्टोकरंसी पर निवेश करने वाले काफी मुनाफा कमा रहे हैं नवंबर 2010 में बिटकॉइन पर 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करने वाले 7 साल में ही उसे 625 करोड़ रुपये बना चुके हैं सात सालों में भारत में 10 रुपये के बिटकॉइन की कीमत अब 6,20,000 रुपये हो गई है
वैश्विक बाजारों में 10 हजार डॉलर के आंकड़े से कुछ डॉलर ही कम है नवंबर 2010 में बिटकॉइन की कीमत 0.22 डॉलर थी जो अब 9,650 डॉलर यानी 6.22 लाख रुपये हो चुकी है डॉलर के आधार पर 7 सालों में बिटकॉइन में 43,86,264 प्रतिशत की बढ़त है इस समय कुल 1.7 करोड़ बिटकॉइन्स हैं मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बिटकॉइन को अपना लिया जाता है तो इसकी कीमत और बढ़गी क्योंकि सप्लाई सीमित है बिटकॉइंस की सीमित सप्लाई से इसके नेचर का अंदाजा लगाना आसान है डिजाइनर्स द्वारा दिया गया यह शानदार फीचर है
क्या है बिटकॉइन?
बिटकॉइन दरअसल ऑनलाइन वर्चुअल करंसी है हालांकि इसका कोई कागजी दस्तावेज नहीं होता है वर्चुअल करंसी खरीदने के लिए संबंधित करंसी का ऐप डाउनलोड करना होता है ऐप के जरिए आप अपने खाते से पैसे चुका करके वर्चुअल करंसी खरीद सकते हैं यही नहीं जब आप चाहें ऐप पर जाकर अपनी करंसी बेच भी सकते हैं भारत में कई वॉलिट कंपनी वर्चुअल करंसी खरीदने के लिए अपना प्लैटफॉर्म मुहैया कराती हैं हालांकि वर्चुअल करंसी को न तो सरकार न ही रिजर्व बैंक ने कोई मान्यता दी है
Image Copyright: bitcoin.com

No comments