नासा के पूर्व इंजीनियर ने बनाया पानी जैसा रेत , पानी की तरह डूब जाते है लोग इस रेत में
नासा के एक पूर्व इंजीनियर मार्क रॉबर ने एक ऐसा कमाल का कारनामा कर दिखाया है जिसे देख कर आप भी हैरान हो जायेगे , उन्होने एक ऐसी मशीन बनाई है जिसकी वजह से रेत भी पानी की तरह व्यवहार कर सकता है यानि अगर आप इस रेत के ऊपर खड़े होगे तो आप किसी नदी की तरह इस रेत में डूब जायेगे |
मार्क रॉबर
मार्क रॉबर पहले नासा के लिये भी काम कर चुके है और लगातार किसी ना किसी नई चीज की खोज में लगे रहते है उन्होने इस पुरे वाकये का एक विडियो भी बनाया है जिसे सिर्फ 2 दिन में है 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है |
मार्क रॉबर
आपको बता दे की रेत मिटटी के बहुत ही छोटे छोटे कणों से बना होता है जो एक साथ मिल कर रेत की तरह व्यवहार करते है पर अगर इन कणों के निचे से हवा के एक जोरदार प्र्व्हा को गुजारा जाये तो ये बिलकुल पानी की तरह काम करने लगते है और अगर उस समय इस रेत के ऊपर कोई वस्तु होगी तो वो इस रेत में डूब जाएगी |
मार्क का कहना है की उन्हें ऐसा करने में बहुत ही परेशानी झेलनी पड़ी और 25 बार कोशिस करने के बाद ही उन्हें सफलता हासिल हुई , आप तस्वीरों में देख सकते है की कैसे मार्क आपने बच्चो के साथ इस पानी नुमा रेत में खेल रहे है |
मार्क रॉबर
आपको बता दे की मार्क जिस तरीके का इस्तेमाल कर रहे है वो आजकल उपयोग होने वाली कई चीजे में भी इस्तेमाल होता है जैसे समुद्र में चलने वाली स्की जो इसी सिद्धान्त पर चलती है |

No comments