Header Ads

Breaking News

बहुत ही जल्द फेसबुक भी मांगेगा आपसे तस्वीर, ना देने पर बंद कर देगा अकाउंट

आज के वक़्त में हर कोई सोशल मीडिया साईट से कनेक्ट है. बल्कि लोग अब सोशल मीडिया की मदद से अच्छी-खासी कमाई भी कर लेते हैं. लेकिन अगर आप फेसबुक के बहुत बड़े यूजर हैं तो ये खबर आप सभी के लिए हैं. आपको बता दें, अब फेसबुक जल्द ही अपने 2 अरब यूजर से उनकी तस्वीर मांगेगा. अगर आप तस्वीर नहीं देते हैं तो फेसबुक आपका अकाउंट बंद कर देगा. फेसबुक की तरफ से ये खबर आई है कि वो अपने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर रहा है.

जिसके बाद फेसबुक लॉग इन करने पर आपकी साफ सी तस्वीर अपलोड करने को बोलेगा. साफ़ सी तस्वीर का मतलब है कि उस तस्वीर में आपका फेस अच्छे तरीके से दिखना चाहिए. लेकिन अगर आप अपनी तस्वीर नहीं देते हैं तो फेसबुक आपका अकाउंट बंद कर देगा.

source: Amar Ujala 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक अब अपने यूजर की सुरक्षा के लिए कैप्चा का इस्तेमाल करेगी. ये कैप्चा आपकी तस्वीर होगी, जोकि ये तय करेगी कि ये आपकी तस्वीर है कोई रोबोट की नहीं. फेसबुक के इस नए फीचर के बारे में जानकारी तब हुई जब हाल में ही कुछ दिन पहले एक फेसबुक यूजर ने इसका स्क्रीन शॉट ट्विटर पर शेयर किया.

इसमें लिखा है कि “कृपया अपना फोटो अपलोड करें, जिसमें आपका चेहरा साफ़ नज़र आये. हम इसकी तहकीकात करेगें. उसके बाद हमेशा के लिए इसे डिलीट कर देगें. फेसबुक ने बाद में इस फीचर को कन्फर्म करते हुए बताया ‘फेसबुक पर संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल करना है’.

source: twitter

फेसबुक इस फीचर के जरिये फेसबुक संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करेगा फिर वो अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए फेसबुक ये देखेगा कि ये तस्वीर यूनिक है या नहीं. तस्वीर दिखने के बाद यूजर का अकाउंट लॉगआउट हो जायेगा और एक मैसेज नज़र आएगा. जिसमें लिखा होगा, आप अभी लॉग इन नहीं कर सकते. हम आपके तस्वीर की समीक्षा करने के बाद आपसे संपर्क करेगें. सुरक्षा सावधानी के तहत आपको फेसबुक से लॉग आउट किया जाता है.

वैसे आपको बता दें, ये फीचर यूजर्स की सुरक्षा के लिए लाया जा रहा फेसबुक का ये फीचर उन यूजर्स के लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है, जो फेसबुक अकाउंट पर अपनी रियल तस्वीरें लगाना नहीं पसंद करते हैं.

No comments