Header Ads

Breaking News

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका मॉडलिंग से लेकर बिजनस वर्ल्ड हर जगह रहते हैं इनके चर्चे !

दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में पिछले एक साल के अंदर लोग काफी कुछ जान चुके हैं। लेकिन उनकी बेटी इवांका के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। चलिये आपको बताते हैं एक अमीर पिता की बेटी से लेकर इवांका का अमेरिकी राष्ट्रपति यानि अपने पिता का सलाहकार बनने तक का सफर कैसा रहा।

वैसे तो डोनाल्ड ट्रंप के 5 बच्चे हैं लेकिन इवांका ही सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहती है। फिर चाहे वो कारोबार जगत हो, ग्लैमर जगत हो या व्हाइट हाउस हर जगह इवांका ने अपनी छाप छोड़ी है। अगले हफ्ते दुनिया की सबसे शक्तिशाली राष्ट्रपति की बेटी भारत आ रही है। अगर अमेरिका के राष्ट्रपतियों का पुराना इतिहास देखा जाए, तो शायद ही किसी राष्ट्रपति की बेटी होगी जो कई सालों से लाइमलाइट में बनी हुई है। इवांका का रुतबा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटियों से भी ज्यादा रहा है, क्योंकि पिता के राष्ट्रपति बनने से पहले ही वो अपना मुकाम हासिल कर चुकी थी।

10 साल थी उम्र जब पिता का हुआ था तलाक : जन्म के बाद इवांका शुरू से ही चर्चा का विषय रहती थी। इवांका के पिता सफल कारोबारी थे, तो इस वजह से उन्हें आर्थिक रूप से कोई दिक्कत नहीं आई। इवांका जब 10 साल की हुई तो उनके पिता डोनाल्ड ट्रम्प ने मां इवाना को तलाक दे दिया। स्कूल जाती थी तो अमेरिकी मीडिया तलाक के बारे में उनसे सवाल पूछने पहुंच जाता था। इससे बचने के लिए कई बार वह तेजी से स्कूल के अंदर भाग जाती थी। इन सभी के बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और अपने सौतेले भाई-बहनों को भी अपनों जैसा प्यार दिया।

15 साल की उम्र में इवांका ने पहली बार ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। वीकेंड या स्कूल की छुट्टियों के खाली समय में वो मॉडलिंग करती थी। धीरे-धीरे इवांका पाप्यूलर होने लगी और कई मैगजीनों के कवर पर छाने लगी। वोग से लेकर मैक्सिम सभी मैगजीन में इवांका की तस्वीरें छपने लगीं। साल 2007 में मैक्सिम हॉट 100 और फिर 2008 में ऑक्समैन ने टॉप 99 में शामिल किया गया।

बिजनस में ऐसे रखा  कदम: मॉडलिंग में सफल होने के बाद इवांका ने कुछ कारोबार भी शुरू किए। उन्होंने पिता से प्रेरणा ली और धीरे-धीरे कारोबार के गुर सीखने शुरु कर दिए। बिजनेस की दुनिया में कदम रखने के साथ इवांका के अपना ही करोडों का कारोबार ख़़डा कर लिया।

आप से विनम्र अनुरोध है कि आर्टिकल पर लाइक और कमेंट करना ना भूले और नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपनी राये दे साथ ही हमे फॉलो करना ना भूले जिससे आप हमारे आने वाले आर्टिकल से जुड़े रहे।

Image Copyright: Google

No comments