देश की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर में शामिल हैं आराध्या
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन 6 साल की हो चुकी हैं. बॉलीवुड ही नहीं देश की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर आराध्या का जन्म 6 नवंबर, 2011 को हुआ था. बिग बी ने आराध्या के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने वाले फैन्स को धन्यवाद कहा है. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर भी पोती के जन्मदिन पर दो तस्वीरें साझा करते हुए, इस खास दिन से जुड़ी हसीन यादों को फैन्स के साथ शेयर किया. उन्होंने लिखा, "उसकी मौजूदगी घर में खुशियां लाती है और वातावरण में वह खुद को उज्जवल और मनोहर रूप से पेश करती है." बिग बी आगे लिखते है, "हमसे वह बड़ों की तरह बातें करती है जबकि वह केवल छह साल की है."

No comments